रायसेन से प्रदीप दीक्षित

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय सम्मेलन में गढ़ी गौशाला को सम्मानित कर दिया अनुदान
- प्रदेश में गढ़ी की वृंदावन कामधेनु गौशाला को मिला चौथा स्थान





रायसेन, दैनिक जयहिंद न्यूज़। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में तहसील की वृंदावन कामधेनु गौशाला को सम्मानित कर अनुदान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किया। गढ़ी की गौशाला को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।
                   भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में शुक्रवार को गौशालाओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस आयोजन में गौवंश के संरक्षण व संवर्धन हेतु गौशालाओं के उन्नयन एवं गौपालन को बढ़ावा देने की अनेक घोषणाएं की। उन्होंने प्रदेश भर की उत्कृष्ट गौशाला का संचालन कर रही प्रबंधन समितियों को सम्मानित कर पुरुस्कृत किया। तहसील गैरतगंज की श्री वृंदावन कामधेनु गौशाला गढ़ी को प्रदेश की चौथी उत्कृष्ट गौशाला बनने पर समिति के संचालक इंद्रेश कुमार दीक्षित को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं गौशाला को 50 हजार रुपए की राशि के अनुदान का चेक भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि पशुपालन विभाग का नाम बदल कर अब इसे पशुपालन के साथ गोपालन विभाग भी कहा जाएगा। गौ- माता को सम्मान देते हुए इस विभाग के माध्यम से कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाएंगी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में गाय के पालन के लिए अनुदान दिया जा रहा है। गाय के गोबर से किसान खाद बनाएं, सरकार प्राकृतिक खाद से उत्पादित अनाज का ज्यादा भाव देगी।  किसानों को रसायन मुक्त प्राकृतिक और जैविक खाद उपलब्ध हो रही है। बड़ी गौशाला खोलने के लिए राज्य सरकार 125 एकड़ जमीन प्रदान करेगी। वर्तमान बजट में इसके लिए प्रावधान भी किया गया है। अगले तीन साल में गौ-पालन के क्षेत्र में प्रदेश का परिदृश्य बदलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज गढ़ी सहित 7 गौ-शालाएं पुरस्कृत हुई हैं तथा गौ सेवी भी सम्मानित हुए हैं। आयोजन में गढ़ी प्रबंधन समिति के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
गौशाला संचालक इंद्रेश कुमार दीक्षित का कहना है गौशाला सभी के सहयोग से संचालित हो रही है सभी गढ़ी एवं गैरतगंज तहसील वासियों के आभारी है जो गौशाला संचालन में सहयोग करते।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आपातकाल की बड़ी भारी हथकड़ी और संतोष शर्मा की कोमल कलाई